मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई की अदालत ने शनिवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और दो अन्य के खिलाफ रंगदारी मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले परमबीर के खिलाफ ठाणे की अदालत ने जबरन वसूली के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी किया था। परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले के कई पुलिस थानों में उगाही के मामले दर्ज हैं।

परमबीर सिंह के विरुद्ध हफ्ता वसूली का एक मामला 23 जुलाई को दर्ज किया गया था। बाद में इस मामल की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। इस मामले में उनके साथ मुंबई पुलिस के बर्खास्त एपीआइ सचिन वाझे सहित कई और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गत दिनों क्राइम ब्रांच ने परमबीर को जबरन वसूली के मामले में पूछताछ के लिए हाजिर होने के आदेश दिए थे। मगर वह हाजिर नहीं हुए थे।

इसी वर्ष फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक लदी स्कार्पियो कार खड़ी किए जाने का प्रकरण सामने आ के बाद ही उन्हें मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटा दिया गया था। इस मामले भी परमबीर सिंह को आरोपी बनाया गया था। परमबीर सिंह इसके बाद छुट्टी पर चले गए थे और वो तभी से फरार हैं। महाराष्ट्र सरकार को तभी से परमबीर सिंह की तलाश है। इसी लिए राज्य सरकार कई प्रयास कर रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर को भोगड़ा घोषित करने की कोशिश में भी जुटी है।

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार इस बाबत जरूरी कदम उठा रही है। परमबीर सिंह को कई बार कोर्ट के सामने पेश होने के लिए समन भेजे जा चुके हैं लेकिन उनका कोई सुराग नहीं है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने परमबीर के मुंबई व हरियाणा आवास पर जाकर नोटिस भी चस्पा की थी। जांच एंजेसियों को संदेह है कि शायद परमबीर सिंह देश छोड़कर कहीं भाग गए हैं।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version