माउंट कांग यात्से की चोटी पर तिरंगा फहराएंगे गाजियाबाद के सागर

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना जहां गत वर्ष माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित कर चुके हैं वहीं कसाना कल गांधी जयंती के दिन लेह कारगिल क्षेत्र की मारखा घाटी में 20570 फीट ऊंची चोटी माउंट कांग यात्से मारखा वैली लेह लद्दाख की चढ़ाई शुरू करेंगे। वह तिरंगा फहराकर देशवासियों को स्वच्छता और जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देंगे।

गाजियाबाद निवासी पर्वतारोही सागर कसाना लेह की माउंट कांग यात्से मारखा वैली की चढ़ाई करने के लिए रवाना हो गए हैं। इसके लिए गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सागर कसाना को बधाई दी। महेन्द्र सिंह तंवर ने युवा पर्वतारोही को शुभकामानाएं देते हुए, उनकी सफलता की कामना की। नगरायुक्त ने कहा कि सागर जैसे युवा एक प्रेरणा हैं। जो दूसरों के लिए मिसाल बनते हैं। सागर कसाना ने उनका आभार जताया। सागर कसाना ने नगर आयुक्त का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे संदेशों से मेरी हिम्मत और ताकत बढ़ती है।

उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए। इससे 2022 के सर्वेक्षण में गाजियाबाद प्रदेश में पहला अंक हासिल कर सके। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा करें और देश के सुनहरे भविष्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

सागर कसाना ने इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश, लेह लद्दाख, पहलगांव अरुणाचल प्रदेश के अलावा यूरोप खंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलबर्श (रूस) और अफ्रीका खंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है। सागर कसाना ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। वह नगर निगम गाजियाबाद के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version