शिवराज सरकार की एक और घोषणा:भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 2000 बिस्तर के कोविड अस्पताल बनेंगे; 3 महीने तक गरीबों को फ्री राशन

पढ़िए  दैनिक भास्कर की ये खबर…

कोरोना पर शिवराज सरकार ने सोमवार को बड़ी घोषणा की। प्रदेश के 4 बडे़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 2,000 बेड के अस्पताल खोले जाएंगे। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं से मदद ली जाएगी। दूसरी तरफ सरकार ने गरीबों (बीपीएल कार्ड धारी) को 3 महीने तक फ्री राशन देने का भी फैसला किया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने यह निर्णय सोमवार को प्रदेश के कलेक्टरों के साथ बैठक में लिया।

प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 12,897 नए केस आए हैं, जबकि रिकाॅर्ड 79 मौतें हुई हैं। राजधानी भोपाल में रविवार को सबसे ज्यादा 1,703 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 5 संक्रमितों की मौत हो गई। जबलपुर में एक मरीज 4 घंटे तक बेड का इंतजार करता रहा, उसने अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

पूरे प्रदेश की बात करें तो 24 घंटे में 4 बड़े शहरों में 5,435 नए केस आए। इंदौर में 1,698, जबलपुर में 877 और ग्वालियर में 1,157 नए मरीज मिले। प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 मौतें ग्वालियर में हुईं। यहां पॉजिटिविटी रेट भी 43% को पार कर गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से कोविड प्रोटकॉल का पालन करने और 30 अप्रैल तक घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मास्क कफन से छोटा होता है। इसे पहनिए।

इंदौर: एक्टिव केस 11,000, बेड कम पड़े
इंदौर में रविवार को 7 की मौत हो गई। एक्टिव केस 11,804 पर पहुंच गए हैं। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि, भिलाई और जामनगर से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू होने से थोड़ी राहत मिली है। छोटे अस्पतालों में अभी भी ऑक्सीजन की किल्लत है।

भोपाल: रेमडेसिविर की कालाबाजारी तेज
भोपाल में रविवार को 5 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राहत की बात है कि 1,457 मरीज ठीक भी हुए। यहां एक हफ्ते में 10,310 लाेग संक्रमित हुए हैं, जबकि इंदौर में यह संख्या 10,029 रही। यही वजह है कि भोपाल और इंदौर देश के सबसे ज्यादा संक्रमित 10 जिलों में शामिल हैं। भोपाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी तेज हो गई है। पुलिस ने रविवार को 2-3 जगहों पर छापा मारकर रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त किए हैं।

जबलपुर: विक्टोरिया अस्पताल में 15 ने दम तोड़ा
विक्टोरिया अस्पताल में पिछले 18 घंटों में 15 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें रविवार को 8 लोगों की जान गई। चौहानी, तिलवारा शमशान घाट व ग्रेव यार्ड में 72 लाशों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ। इनमें 22 साल का युवक शामिल है। युुवक के परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई से प्रेशर कम मिल रहा था।

मंडला से आकाशवाणी के पूर्व संवाददाता सलिल राय को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उनके परिजन जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो 4 घंटे तक उन्हें वार्ड में शिफ्ट करने के लिए परेशान होते रहेे। कई अधिकारियों को फोन भी किया, लेकिन वो वार्ड में शिफ्ट नहीं हो पाए। उन्होंने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। अस्पतालों में ऑक्सीजन की भी की है। इसके चलते लोग ऑटो और स्कूटी पर खुद ही सिलेंडर ढोकर अस्पताल ले जा रहे हैं।

जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में ऑटो से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आया कोरोना संक्रमित का परिजन।

ग्वालियर- 3 दिन से लगातार 1 हजार के ऊपर नए मरीज
ग्वालियर में बीते तीन दिन में हर दिन एक हजार से ज्यादा नए संक्रमित निकले हैं। रविवार को 2 हजार 649 सैंपल की रिपोर्ट में 1 हजार 157 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। एक दिन में अभी तक के सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। 17 संक्रमित की मौत भी हुई है। इनमें से 9 ग्वालियर के हैं। बाकी अन्य जिलों के हैं। साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version