उज्जैन: शादी के 3 महीने बाद ही ससुराल से 15 लाख लूटकर 2 लुटेरी दुल्हनें हुई फरार

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो लुटेरी दुल्हनों की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह दोनों लुटेरी दुल्हन उज्जैन की रहने वाली हैं। दोनों ने 3 महीने पहले कपड़ा व्यवसाई दो सगे भाइयों से शादी की थी लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही यह दोनों घर से करीब ₹7 लाख की नगदी और करीब ₹8 के जेवर लेकर फरार हो गई।

मामले में कपड़ा व्यवसाई ने लुटेरी दुल्हनों और उनके कथित भाईयों समेत रिश्ता कराने वाले बिचौलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलौवा थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र जैन कपड़ा व्यापारी है। उन्होंने अपने दोनों छोटे भाइयों दीपक और सुमित जैन की शादी दिसंबर 2020 में उज्जैन निवासी नंदिनी मित्तल व रिंकी मित्तल से की थी। यह शादी समाज के ही बाबूलाल जैन ने कराई थी। शादी के समय दोनों की जाति वैश्य बताई गई थी।

नागेन्द्र जैन के अनुसार बिचौलिया ने उन्हे बताया था कि दाेनों लड़कियों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। घर में शादी करने के लिए भी एक भी रुपया नहीं है इसलिए शादी के लिए उन्होने लड़कियों भाई को 7 रूपए लाख भी दिए थे। नागेन्द्र जैन ने ये भी बताया कि शादी के बाद नंदिनी और रिंकी करीब 15 से 20 दिन तक ही ससुराल में रही इसके बाद मायके चली गई।

9 जनवरी 2021 को दोनों दुल्हन अपने कथित भाइयों संदीप व आकाश मित्तल के साथ वापस आई। लेकिन इसी दौरान नागेन्द्र जैन के पिता की मौत हो गई। पूरा परिवार पिता के गम में बेसुध था। इसी का फायदा उठाकर दोनों लुटेरी दुल्हन बिमारी का बहाना बनाकर घर से चली गई और फिर वापस लौटकर नही आयी।

कई बार बुलाने पर भी जब दोनों नही आई तो जैन बंधुओं को शक हुआ। उन्होने घर की अल्मारी चैक की तो होश उड़ गए। क्योकि सेफ में रखे में करीब 8 लाख के गहने और 7 लाख की नकदी गायब थी। इसके बाद जैन बंधुओं ने दोनों का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया। जिसमें पता चला कि नंदिनी का एक बेटा भी है और उसकी फेसबुक आईडी नंदनी प्रजापति के नाम से है। वहीं दूसरी दुल्हन का नाम टीना यादव है और उसने अपनी आईडी रिंकी मित्तल के नाम से बनाई हुई है।

वही कथित भाइयों में संदीप मित्तल की आईडी संदीप शर्मा व भाभी रीना मित्तल की आईडी चंद रीना चंदेल के नाम से मिली। दूसरे भाई आकाश मित्तल की आईडी आकाश मराठा के नाम से मिली‚ साथ ही जांच में यह भी पता चला कि उज्जैन में इन सभी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version