UP: बीच सड़क पर पत्नी के पैर पकड़कर घर चलने की प्रार्थना करता रहा पति, किसी और की बाइक पर बैठकर चली गयी पत्नी

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

शादी के सात फेरों के दौरान, पति-पत्नी एक-दूसरे का पालन करने की कसम खाते हैं। लेकिन आज के आधुनिक युग में शादी के समय लिये गए संकल्प को तोड़ने में कोई देरी नहीं करता है। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ के सिविल कोर्ट के पास देखने को मिला। टप्पल से तारीख पर आये दंपति का  दीवानी के बाहर ही विवाद हो गया। पति महिला को साथ ले जाने की प्रार्थना करता रहा। वह लोगों के सामने अपनी पत्नी के पैर भी पकड़कर बैठ गया लेकिन पत्नी का दिल नहीं पसीजा। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। महिला दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई।

ये भी पढें : Lockdown In Up: जानिए यूपी में कब लगेगा लॉकडाउन, क्या बंद होंगे स्कूल कॉलेज

दरअसल, टप्पल के एक युवक की शादी इलाके की एक महिला से हुई थी। दोनो के दो बच्चे भी हैं। दंपति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत में लंबित हैं जिसके चलते दंपति तारीख पर सिविल कोर्ट आए थे। यहां से लौटते समय सिविल कोर्ट के बाहर युवक ने अपनी पत्नी को रोक लिया और साथ चलने के लिए कहा लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। करीब आधे घंटे तक युवक अपनी पत्नी से साथ चलने की प्रार्थना करता रहा।

ये भी पढें : महिला IAS अफसर से छेड़छाड़:घटना के समय अफसर डिप्टी CM के साथ ड्यूटी पर थीं, आरोपी मौके पर ही गिरफ्तार

बीच सड़क पर पति अपनी पत्नी के पैर पकड़ कर बैठ गया, बच्चों के भविष्य की दुहाई देते हुए खूब रोया भी लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ता देख महिला दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर चली गई। बाद में हताशा से भरा युवक घर लौट आया। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version