महिला IAS अफसर से छेड़छाड़:घटना के समय अफसर डिप्टी CM के साथ ड्यूटी पर थीं, आरोपी मौके पर ही गिरफ्तार

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये खबर…

सदर थाना पुलिस स्टेशन, जहां महिला अधिकारी ने छेड़छाड होने पर शिकायत दर्ज कराई।

  • उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद के सेक्टर-15 में जजपा कार्यकर्ता के घर गए थे

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक महिला IAS ऑफिसर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जननायक जनता पार्टी (जजपा) का कार्यकर्ता ही बताया जा रहा है।

ये भी पढें : गाजियाबाद,औद्योगिक क्षेत्रों में ढूंढने से नहीं मिल रहे 63 प्लाट

डिप्टी CM के साथ ड्यूटी पर तैनात थी महिला अफसर
जानकारी के मुताबिक, महिला अफसर डिप्टी CM के साथ ड्यूटी पर तैनात थीं। रविवार शाम को फरीदाबाद के ब्राह्मण बाहुल्य गांव नरियाला में होली मिलन कार्यक्रम के बाद डिप्टी CM सेक्टर-15 में जजपा कार्यकर्ता के घर चाय नाश्ते के लिए पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान गांव तिगांव निवासी साहिल अढ़ाना महिला अफसर के पास से निकलते हुए उन्हें गलत तरीके से टच किया।

ये भी पढें : कैरेक्टर पर था शक…तो सनकी पति ने एल्युमिनियम के तार से सिल दिया पत्नी का गुप्तांग

महिला अधिकारी ने तुरंत उस युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। महिला अधिकारी ने युवक की हरकत के बारे में पुलिस कर्मियों को बताया तो उन्होंने युवक को हिरासत में लिया। फिर महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version