गाजियाबाद,औद्योगिक क्षेत्रों में ढूंढने से नहीं मिल रहे 63 प्लाट

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

गाजियाबाद: यूपीएसआइडीसी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट का आवंटन कागजों में कर दिया गया है। जिसके आधार पर नगर निगम के अधिकारियों को प्लाट पर बनी औद्योगिक इकाइयों पर संपत्ति कर लगाना है, लेकिन 63 प्लाट ऐसे हैं, जो नगर निगम के अधिकारियों को ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं। जिन स्थानों पर प्लाट बताए गए हैं, वहां पर प्लाट नहीं हैं।

ये भी पढें : कैरेक्टर पर था शक…तो सनकी पति ने एल्युमिनियम के तार से सिल दिया पत्नी का गुप्तांग

बोर्ड बैठक में हुआ था हंगामा: फरवरी में हिदी भवन में आयोजित नगर निगम की बोर्ड बैठक में औद्योगिक इकाइयों से संपत्ति कर न वसूलने को लेकर हंगामा किया गया था। आरोप था कि कविनगर में औद्योगिक क्षेत्रों में कई औद्योगिक इकाइयां ऐसी हैं, जिनसे संपत्ति कर नहीं वसूला जा रहा है। इस मामले में नगर आयुक्त ने जांच करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद यूपीएसआइडीसी की सूची की मदद से एक-एक प्लाट की तलाश की गई, जिसमें 63 प्लाट औद्योगिक क्षेत्रों में नहीं मिले हैं। हालांकि औद्योगिक क्षेत्रों में खाली जमीन मिली है, लेकिन इस जमीन को प्लाट के रूप में अलग -अलग नहीं किया गया है। आंकड़े

स्थान प्लाट नहीं मिले

लोहा मंडी 411 47

कविनगर औद्योगिक क्षेत्र 382 4

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र 717 12

उद्योग कुंज 106 0

योग 1616 63

बयान क्षेत्रीय इंस्पेक्टर द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में प्लाटों की जांच करवाई गई। इस दौरान कई प्लाट नहीं मिले। औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन के पदाधिकारियों से जानकारी करने पर भी प्लाटों के बारे में पता नहीं चल सका है।

– हरि कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जोनल प्रभारी, कविनगर जोन।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version