कैरेक्टर पर था शक…तो सनकी पति ने एल्युमिनियम के तार से सिल दिया पत्नी का गुप्तांग

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

रामपुर: यूपी में एक हैवान पति की ऐसी कहानी सामने आई है जिसकी हरकत को सुनकर हर कोई कह रहा है भगवान किसी को ऐसा पति न दे। दरअसल पति को पत्नी के चरित्र पर इस कदर शंका हो गई थी कि वो मानसिक रूप से कुंठित हो गया और वो हरकत कर दी जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। मामला यूपी के रामपुर का का है। यहां कोतवाली इलाके में एक ग्रामीण अपनी पत्नी पर शंका करता था। इसके चलते आए दिन दोनों में विवाद भी होता था। पति को लगता था कि जब वो घर से बाहर जाता है तो उसकी पत्नी गैर मर्द से रिलेशन बनाती है। ऐसे में उसने एल्युमिनियम के तार से उसके गुप्तांग को सिल दिया।

ये भी पढें : Lockdown Alert ! राजस्थान के 8 शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू, कई राज्यों में बढ़ाई गई पाबंदियां; स्कूल-कॉलेज बंद

जानिए पूरा मामला:

ठिरिया विष्णु गांव का है। यहां का निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शनिवार को उसने एक चौंकाने वाला फैसला किया। पत्नी को चरित्र का प्रमाण देने के लिए उसके गुप्तांगों को एल्मुनियम के तार से सिल देने का फैसला पत्नी को सुनाया। पत्नी ने स्वयं को अग्नि परीक्षा से गुजरने के लिए हामी भर दी। दरिंदे पति ने एलमुनियम के तार से पत्नी के गुप्तांगों को सिल दिया। इस दौरान महिला पीड़ा और दर्द से चीखती-चिल्लाती रही पर राक्षस पति का दिल नहीं पिघला और वह सनकी हरकत को पूरा करके ही माना। इसके बाद जैसे कुछ हुआ ही न हो, आरोपित पति घायल पत्नी को लहूलुहान अवस्था में छोड़ कर अपने काम पर चला गया।

अस्पताल पहुंचने पर हुआ खुलासा:

घंटों दर्द से तड़पने के बाद पत्नी ने फोन कर मायके में अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बेटी के मुंह से पति के द्वारा की गई हरकत को सुनकर मां के पांवों तले जमीन खिसक गई। वह अपने बेटे को लेकर बेटी के ससुराल पहुंची। गंभीर रूप से घायल बेटी को सरकारी अस्पताल ले गई। अस्पताल में घायल महिला ने बताया कि, उसका पति उसके चरित्र पर शक करता है। शकी मिजाज का होने के कारण आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।

ये भी पढें : पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को बड़ी राहत, अब जीवन प्रमाणपत्र के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं

गर्भ में पल रही बेटी को लात मार दिया जिससे मौत हो गई:

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को दो वर्ष हुए हैं। कुछ दिन पहले उसके गर्भ में पल रही बेटी पति के द्वारा पेट पर लात मारने से गर्भ में ही मर गई थी। शनिवार को पति ने उससे अग्नि परीक्षा देने को कहा। पति ने एल्युमिनियम के तार से सुबह आठ बजे उसके गुप्तांगों को सिल दिया और खुद काम करने के लिए चला गया। इधर गंभीर रूप से घायल अवस्था ने महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। वहीं एसपी शगुन गौतम ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दहेज कम मिलने से नाराज रहता था आरोपी:

वहीं नारायण नगला निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि, दो वर्ष पूर्व शादी के समय हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर बेटी को राजी खुशी ससुराल विदा किया था। लेकिन उसका दामाद दान में मिले दहेज से खुश नहीं है और आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता है। शकी मिजाज होने के कारण वह उसकी बेटी के चरित्र पर भी आए दिन सवाल उठाता रहता है।साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version