मुंबई के एक ब्रिज पर सरेआम एक शख्स पर चाकू से हमला, खतरनाक फुटेज कैद

फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर बुरे तरीके एक शख्स के पीछे पड़ गया। हालांकि शख्स हमलावर के इस हमले से खुद को बचाने में कामयाब रहता है। पुलिस ने बताया कि हमलावर द्वारा पैसे लुटने के प्रयास से हमला नहीं किया गया था।

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक खतरनाक वीडियो सामने आई है। मुंबई के कुर्ला क्षेत्र स्थित एक ब्रिज पर एक हमलावर ने रास्ते से जा रहे एक शख्स पर हमला बोल दिया। इस दौरान तमाम लोग ब्रिज पर मौजूद थे। हालांकि, हमलावर के हाथ में चाकू देख, सभी पीछे हट गए। इस खतरनाक घटना के फुटेज कैमरे में कैद हो गए। फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर बुरे तरीके एक शख्स के पीछे पड़ गया। हालांकि, शख्स हमलावर के इस हमले से खुद को बचाने में कामयाब रहता है।

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमलावर द्वारा पैसे लुटने के प्रयास से हमला नहीं किया गया था। यह केवल गंभीर चोट या मौत के घाट उतारने के इरादे से किया गया हमला था।’साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version