हैदराबाद गैंगरेप : आज से बेमियादी अनशन पर बैठेंगी स्वाति मालीवाल

हैदराबाद। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मंगलवार को हैदराबाद में हैवानियत की शिकार बेटी के इंसाफ के लिए बेमियादी अनशन पर बैठने जा रही हैं। मंगलवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन करेंगी। 7 साल पहले निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए भी स्वाति मालीवाल अनशन पर बैठी थीं। जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल से पहले उन्होंने कहा कि बस अब बहुत हुआ। मैं मंगलवार सुबह जंतर मंतर पर 10 बजे से बलात्कारियों को फांसी की मांग के लिए आमरण अनशन पर बैठ रही हूं। आप भी पहुंचें।

स्वाति मालीवाल 9.30 बजे राजघाट जाएंगी। वहां महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वे सीधा जंतर मंतर पहुंचेंगी और अनशन शुरू करेंगी। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर की चीखें 2 मिनट बैठने नहीं दे रही हैं। बलात्कारियों को हर हाल में 6 महीने में फांसी हो, इस क़ानून को लागू करवाने के लिए मैं कल (मंगलवार) से जंतर मंतर पर आमरण अनशन पे बैठ रही हूं। तब तक अनशन करूंगी जब तक महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी न मिल जाए।

आपको बता दें कि बुधवार को वेटनरी डॉक्टर तेलंगाना के कोल्लुरु स्थित वेटनरी हॉस्पिटल गई थीं।उन्होंने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दिया था। जब वो रात में लौटीं, तो उनकी स्कूटी पंक्चर थी। इसके बाद पीड़िता ने अपनी बहन को फोन किया था और इसकी जानकारी दी थी।

प रिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के पास लेडी डॉक्टर की खोजबीन की थी लेकिन वो नहीं मिली थीं। इसके बाद गुरुवार सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश बरामद हुई थी। इस घटना के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version