लोनी इंटर कॉलेज में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

गाज़ियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रत्नेश कमलदीप के आदेश पर लोनी इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसील लोनी के राजस्व निरीक्षक संजय कुमार ने की। शिविर में उपस्थित महेश यादव ने श्रमिक विधियां, मध्यस्था केंद्र, लोक अदालत, निशुल्क वकील की सेवाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया।

राजस्व निरीक्षक तहसील मोदीनगर द्वारा तहसील स्तर से संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं कॉमन सर्विस सेंटर के समन्वय अधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं नेशनल पेंशन स्कीम, सीएससी पर संचालित आदि  योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस साक्षरता शिविर के माध्यम से फैक्ट्रियों में लगे वर्कर को कानूनन अधिकार, केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में जागरूक करने का काम किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता कर रहे राजस्व निरीक्षक तहसील लोनी संजय कुमार शर्मा ने कानून मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त रूप से चलाई जा रही टेली लॉ योजना का विमोचन किया।

इस दौरान मौजूद लोगों को टैली लॉ योजना, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित यूपी cop एप्स एवं जनसुनवाई ऐप जानकारी दी गई साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक बंद करने की शपथ दिलाई गई। लोनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने धन्यवाद देकर इस शिविर का समापन किया। इस दौरान शिविर में सेवायोजन अधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल, कुमारी पिंकी  प्राविधिक स्वयंसेवक, विद्यालय के अध्यापक गण एवं विधार्थी  मौजूद रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version