14 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गाज़ियाबाद। आगामी 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से जिला कचहरी, जिला एवं सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जनपद के जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के निर्देशन में किया जाएगा।

इस लोक अदालत में वादकारी दीवानी, फौजदारी के छोटे मामले, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, बैंक रिकवरी, मोटरयान चालान, पारिवारिक विवाद, उत्तराधिकारी विवाद आदि मामलों का निस्तारण व सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version