दर्दनाक : आंध्र प्रदेश के स्कूल में खौलते सांभर की कड़ाही में गिरा 6 साल का बच्चा, मौत

करनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पनियाम के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 6 साल के बच्चे की सांभर की कड़ाही में गिरने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब विद्या निकेतन स्कूल के हॉस्टल में बच्चे खाना खा रहे थे। इस दौरान बच्चे कतार से बाहर निकलकर दौड़ने लगे। अचानक एक बच्चा सांभर की कड़ाही में गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्चा खौलते सांभर के बर्तन में गिरा। वहां से उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कुरनूल जनरल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ये गंभीर हादसा खाने के समय हुआ। बच्चा सांभर लेने की कोशिश कर रहा था, तभी वो खौलते सांभर के बर्तन में गिर गया। इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version