नगरायुक्त ने जर्काता में शीर्षासन कर लोगों को योग से कराया रूबरू

गाजियाबाद। नगर आयुक्त ने यूएस एड इंडोनेशिया प्रोग्राम के तहत जकार्ता में स्वच्छता का मॉडल जाना। कहा कि वह इस मॉडल पर काम करके गाजियाबाद को स्वच्छ बनाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान शीर्षासन करके वहां के लोगों को योगा से रूबरू कराया।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 का लीग राउंड शुरू हो चुका है। जनवरी में सर्वेक्षण का अंतिम राउंड होगा। उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। पिछले साल गाजियाबाद ने सर्वेक्षण में प्रदेश में पहला और देश में 13वां स्थान प्राप्त किया था। नगर निगम अधिकारी इस बार टॉप टेन में स्थान पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर आयुक्त समेत देश के आठ अधिकारियों को विदेशों से स्वच्छता का मॉडल सीखने का मौका दिया। उसके तहत ही यूएस एड इंडोनेशिया मिशन के तहत जकार्ता और बाली भेजा गया।

नगर आयुक्त दिनेश चंद्र 28 अक्टूबर से जर्कार्ता में स्वच्छता का मॉडल सीख रहे हैं। नगर आयुक्त ने जकार्ता के वॉश प्रोग्राम के बारे में जाना। वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदे पानी को साफ करने और उसके उपयोग के बारे में जानकारी जुटाई। यहां के टांगेरंग शहर में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम को देखा। इस दौरान जर्काता स्थित अमेरिकी दूतावास में योगा करके दिखाया। अब वह बाली के देनपसार निकाय क्षेत्र में स्वच्छता के तरीके जानेंगे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version