महापौर आशा शर्मा ने लोगों से की प्लास्टिक मुक्त दीवाली मनाने की अपील

गाज़ियाबाद। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर मिट्टी के दिये से घर को रोशन किया जाता है। उसी परम्परा के अंतर्गत आज महापौर आशा शर्मा ने अपने घर के लिए मिट्टी के दिये खरीदे। जिनको वह दीपावली पर अपने घर में जलाकर दीपावली के महत्व को पूरा करेंगी। महापौर आशा शर्मा कहना है कि दीपावली पर्व हमारे हिन्दू समाज का सबसे बड़ा पर्व है। इसलिए भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए हमें  अवसर पर विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए व मिट्टी के दीयों से ही अपना घर रोशन करना चाहिए।

माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे।अयोध्यावासियों का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। इस दौरान महापौर ने शहर वासियों को दीपावली के पर्व पर प्लास्टिक एवं पटाखों का प्रयोग ना करने की अपील की।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version