गाज़ियाबाद। दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

गाज़ियाबाद। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आज धनतेरस एवं दीपावली को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गाज़ियाबाद दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महन्त नारायण गिरि,  प्रवक्ता पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति के उपाध्यक्ष अनुज गर्ग दूधेश्वर व मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने शुक्रवार को हरियाणा-महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में विजयी होने पर मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

योगी सरकार के 30 माह पूरे होने पर माननीय मुख्यमंत्री को महाराज ने बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में अच्छा विकास हो रहा है। योगी ने महन्त नारायण गिरि को 30 महिने के कठोर परिश्रम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया। योगी द्वारा महन्त नारायण गिरि महाराज को विकास एव सुशासन कि पुस्तक भेट कर एवं भगवा शाल एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने गाजियाबाद का हाल-चाल जाना। इस अवसर  साथ में अनुज गर्ग, एसआर सुथार ने धनतेरस दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version