लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है।

मंगलवार की दोपहर पुलिस को कंट्रोल रूम से विजयनगर थाना क्षेत्र में लूट की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सजवान नगर की तरफ जाने वाले रोड से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल होकर गिर पड़े।

पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम रिजवान व सोनू निवासी साहिबाबाद बताया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों व घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डीएसपी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक व लूटे गए 10 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो कई लूट के वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों पर 10-10 हजार का ईनाम भी घोषित था।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version