मार्केट में मेहंदी लगवाने गई महिला से दरोगा ने की बदसलूकी

गाज़ियाबाद। महानगर के दरोगा का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला के साथ दरोगा ने बदसलूकी कर दी। जिसका वीडियो गाजियाबाद में वायरल हो रहा है। दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक त्यौहार को लेकर एक महिला अपने पति के साथ तुराबनगर मार्केट में मेहंदी लगवाने आई थी। लेकिन इसी दौरान पुलिस वहां दुकान बंद करवाने पहुंच गई। जिसे लेकर वहां विवाद छिड़ गया। इस दौरान पुलिस ने ना सिर्फ महिला के पति को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया बल्कि जब महिला ने जब दरोगा को रोकने का प्रयास किया तो दरोगा ने महिला के साथ बदसलूकी भी की। इस दौरान वहां कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version