नगर आयुक्त ने लोगों को जागरूक करने के लिए किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

गाज़ियाबाद। राजनगर स्थित गौर मॉल पर गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा वृहस्पतिवार को एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य नगर निगम द्वारा जनसामान्य को प्रतिबंधित प्लास्टिक व थर्माकोल की सामग्री का उपयोग न करने के लिए जागरूक करना था। वहीं दूसरी ओर प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग करने स्व स्वास्थ्य पर होने वाले वाली हानियों की जानकारी देना और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति सजग रहने हेतु विभिन्न टिप्स भी दिए गए। इसके अतिरिक्त शरीर को स्वस्थ रखने हेतु प्रतिदिन किये जाने वाले व्यायामों की भी जानकारी दी गई। इस नुक्कड़ नाटक के अतिरिक्त नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने ध्वनि विस्तारण यंत्र के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग न करने और न किसी को करने देने हेतु जनसामान्य को जागरूक किया गया।

साथ ही जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री के स्थान पर स्टील के बर्तन का प्रयोग करने हेतु अनुरोध भी किया गया। उक्त नुक्कड़ नाटक का आयोजन निगम के वरिष्ठ पार्षद राजेन्द्र त्यागी के द्वारा उन्हीं के वार्ड से प्रारंभ किया गया। इस दौरान मौके पर नगरायुक्त दिनेश चंद्र सिंह के साथ-साथ नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version