अवैध कच्ची शराब निर्मित कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा शराब के अवैध निर्माण व तस्करी पर अंकुश लगाए जाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मसूरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज सुबह 6:20 बजे बदमाश के मकान में शराब का अवैध निर्माण करते हुए रंगे हांथ पकड़ा गया।

पकड़े गए अभियुक्त का नाम हिबजुल पुत्र अब्दुल सलाम है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची अवैध शराब, एक पतीली, एक पाइप, एक प्लेट, एक बाल्टी, एक अधजली लकड़ी व एक पाइप बरामद कर ली हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version