महापौर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

गाज़ियाबाद। आज पार्षद मंजू त्यागी के वार्ड 54 सेक्टर 5 वसुंधरा में पंचशील कॉलोनी में सड़क के निर्माण कार्य का उदघाटन महापौर आशा शर्मा द्वारा किया गया। पिछले कई वर्षों से पंचशील कॉलोनी के लोग जल भराव की समस्या जूझ रहे थे जिसके लिए पार्षद एवं निवासियों ने महापौर को अवगत कराया। महापौर आशा शर्मा ने समस्या को समझते हुए यह कार्य पास करा कर आज से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया।

यह कार्य लगभग 52 लाख का है जिससे पंचशील कॉलोनी की सभी सड़क बन जाएंगी। इस कार्य में कॉलोनी में डॅन्स कार्य एव इंटर लॉकिंग का कार्य होगा। इस मौके पर कॉलोनी वासियो ने महापौर एवं पार्षद का भव्य स्वागत किया। उन्होंने धन्यवाद प्रकट करते हुए महापौर जी एव पार्षद जी के द्वारा कराए जा रहे कार्यो की सहारना की और बधाई दी। इस दौरान पार्षद मंजू त्यागी, पार्षद पति विनीत त्यागी, अवर अभियंता पूजा सिंह, विमल जोशी, अंकिता, राहुल तिवारी, रेखा शर्मा, सरोज, देवकी, हिमांशु त्यागी, एस एन त्यागी, विकास तिवारी व अन्य लोग शामिल हुए।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version