एबीईएस इंजीनियरिंग काॅलेज में हुआ ‘सिस्को नेटर्वकिंग’ कार्यशाला का आयोजन

गाज़ियाबाद। एबीईएस इंजीनियरिंग काॅलेज में सिस्को नेटर्वकिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एम.सी.ए. के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा
कार्यशाला का आयोजन ‘नेटवर्क बुल्स’ के साथ संयुक्त रूप से एम.सी.ए. के विभागाध्यक्ष
प्रो0 देवेद्र कुमार की देख-रेख में हुआ।

सिस्को नेटर्वकिंग कार्यशाला में अल्फेश धींगरे, ट्रेनर(नेटवर्क बुल्स) ने छात्रों को नेटर्वकिंग के लिए विभिन्न नेटर्वकिंग उपकरणों जैसे फायरबाल्स, प्रोक्सीज, ओ.एस.आई. (माॅडल), ई.आई.जी.आर.पी. कनफ्यूगेशन, टेलनेट कनफ्यूग्रेशन एवं वीलैन क्रिएशॅन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यशाला का संचालन राजेश मौर्या, तरूण कुमार शर्मा एवं कल्पना द्विवेदी ने किया व
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्राध्यापक भी सम्मिलित हुए। काॅलेज के उपाध्यक्ष श्री सचिन गोयल ने सिस्को नेटर्वकिंग की उपयोगिता को महत्वपूर्ण बताया। अंत में काॅलेज के अध्यक्ष श्री नीरज गोयल ने भविष्य में इस प्रकार के आयोजन करने के लिये प्रोत्साहित करते हुए सभी की प्रशंसा की।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version