आंध्र प्रदेश : विधानसभा के पूर्व स्पीकर ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

हैदराबाद।  हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव फंदे से लटका मिला। 72 साल के राव राज्य में विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। राव विधानसभा की संपत्ति चोरी को लेकर विवादों के घेरे में थे।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक राव को बसवतारकम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनके परिवार में पत्नी शशिकला, पुत्री डॉ. विजया लक्ष्मी और दो बेटे डॉ शिव राम कृष्ण और डॉ. सत्यनारायण हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पूर्व स्पीकर के निधन पर दुख जताया है।

आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद राव 2014 में स्पीकर बने थे। वे छह बार विधायक रहे। राव ने पांच बार नरसरावपेट से और 2014 में सत्तेनापल्ली से जीत दर्ज की थी। वे कई बार मंत्री भी रह चुके हैं। 1983 में राव तेदेपा में शामिल हुए थे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version