गाज़ियाबाद- निगम अधिकारियों ने कराया सात जोड़ों का विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत गाज़ियाबाद नगर निगम ने शनिवार को सात जोड़ों का विवाह कराया। विवाह समारोह में महापौर आशा शर्मा, नगरायुक्त के साथ कई पार्षद और अधिकारी मौजूद रहें। इस मौके पर महापौर आशा शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से अपेक्षाकृत कमजोर वर्ग के वर-वधुओं के विवाह के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और विवाह सम्पन्न कराया जाता है। इसी के तहत आज सात जोड़ों का विवाह कराया गया। ये सभी वर-वधू अलग-अलग समाज से जुड़े हैं। मौजूदा अधिकारियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version