कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों का पूरा ध्यान देंगे : मेयर

कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रांस हिडन से होकर जाने वाले शिव भक्तों को नगर निगम की ओर से हर कांवड़ शिविर, थाने व चौकियों में गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के वसुंधरा और मोहन नगर जोन में दो-दो टैंकरों को रिजर्व में गंगाजल के साथ रखा जाएगा। साथ ही नगर निगम की ओर से गंगाजल साथ ही कुछ कांवड़ भी रिजर्व में रखी जाएगी।

महापौर आशा शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों का पूरा ध्यान देंगे। उनको साफ-सफाई, साफ पानी और सुरक्षित मार्ग निगम क्षेत्र में मुहैया होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम अपने सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त सेवा लेकर कांवड़ यात्रा में लगाएगा। जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान शहर और अधिक साफ सुथरा रहे, और मुख्य मार्गों पर बने शिविरों के आसपास गंदगी ना फैले। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रांस हिडन में चार टैंकर गंगाजल 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। जिससे शिव भक्तों को गंगाजल की आवश्यकता पड़ने पर वह आसानी से मिल सके। इस दौरान साफ सफाई का विशेष प्रबंध होगा।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version