उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही,15 की मौत, सौ से अधिक मकान ढहे

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश और आंधी से 14 जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई। यूपी के 14 जिलों में बीते दिनों भारी बारिश देखने को मिली है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 15 लोगों की मौत हुई है, 23 जानवर मारे गए हैं और 133 इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। यह आंकड़े पिछले चार दिनों 9 जुलाई से 12 जुलाई के दौरान के हैं।

उत्तर प्रदेश के जो जिले भारी बारिश और तूफान से प्रभावित हुए हैं उनके नाम हैं- उन्नाव, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कानपुर नगर, पीलीभीत, सोनभद्र, चंदोली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार और अगले पांच दिनों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और साथ ही बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक के तटवर्ती हिस्से, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बिहार में भी बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की पूरी पूरी संभावना नजर आ रही है।

मानसून पूरे भारत में पहुंचने के बावजूद बीते कई दिन से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश देखने को नहीं मिली है। यहां अब भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं और राहत की बूंदें बरसने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दो दिनों में दिल्ली में तापमान का पारा चढ़ता हुआ नजर आया और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

 

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version