भारतीय छात्रों को लेकर हिंडन पहुंचा ग्लोबमास्टर, गाजियाबाद के सांसद ने पोलैंड में संभाला मोर्चा

गाजियाबाद। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने में भारत सरकार की ओर से पुरजोर कोशिश जारी है। इसे और रफ्तार देते हुए बुधवार सुबह 4 बजे हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना का C-17 विमान रोमानिया के लिए रवाना किया गया था जो गुरुवार तड़के 200 भारतीय नागरिकों को लेकर वापस लौट आया है। भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने के लिए केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने पोलैंड में मोर्चा संभाल रखा है। वह पोलैंड यूक्रेन बॉर्डर पर जमे हुए हैं।

बुधवार सुबह 4 बजे हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना का C-17 विमान रोमानिया के लिए रवाना किया गया था जो गुरुवार तड़के 200 भारतीय नागरिकों को लेकर वापस लौट आया है। राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट (Ajay Bhatt) ने यूक्रेन से अपने देश लौटे नागरिकों का स्वागत किया।

भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया जा रहा है। इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी ने बताया कि अब तक यूक्रेन से लोगों को वापस लाने के लिए 4 उड़ानें शुरू की गई हैं। बुधवार को मोदी के निर्देश पर वीके सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को भारतीय नागरिकों को लाने के लिए रोमानिया और पोलैंड समेत यूक्रेन बॉर्डर से सटे देशों में भेजा गया था।

लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन सीमा छोड़ चुके हैं : विदेश मंत्रालय
यूक्रेन में भारतीय दूतावास द्वारा एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद से लगभग 17,000 भारतीय नागरिक युद्धग्रस्त यूक्रेन को उसकी विभिन्न सीमाओं के रास्ते छोड़ चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Exit mobile version