वैष्णो देवी भगदड़ हादसे में 12 लोगों की मौत, जान गंवाने वालों में गाजियाबाद की स्वेता भी शामिल

गाजियाबाद। वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार रात को हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीबन 15 लोग घायल हो गए हैं। सभी श्रद्धालु नव वर्ष पर माता का दर्शन और आशीर्वाद पाने वैष्णो देवी मंदिर गए थे। अभी तक मृतकों में 8 लोगों की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 4 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इनमे एक महिला गाजियाबाद की भी है।

जम्मू के कटरा में देर रात करीब ढाई बजे श्रद्धालुओं के समूह में मचे भगदड़ की वजह से यह हादसा हुआ। अभी तक उत्तर प्रदेश के 4 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें गाजियाबाद निवासी श्वेता सिंह (35), सहारनपुर निवासी धर्मवीर सिंह (35), सहारनपुर के ही विनीत कुमार (38), गोरखपुर के अरुण प्रताप सिंह (30) शामिल हैं। CM योगी ने भी दुख प्रकट किया है।

इसके अलावा जिन चार लोगों की शिनाख्त हुई है, उनमें दिल्ली के बदरपुर निवासी विनय कुमार (24), और सोनू पांडेय (24), हरियाणा के झज्जर की निवासी ममता (38), जम्मू के राजौरी के धीरज कुमार (26) शामिल हैं। अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची 
धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर 
स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद 
धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी 
विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी 
डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी 
विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली 
सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली 
ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा

इस बीच प्रशासन ने एहतियात के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी है। यात्रा के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। जगह जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि देश भर से लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी घायलों/मृतकों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

01991-234804
01991-234053

दूसरे हेल्पलाइन नंबर इस तरह हैं

PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/ 9622856295
DC Office रियासी कंट्रोल रूम room 01991245763/ 9419839557.

इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक प्रकट किया है। साथ ही, मृतकों के परिजन एवं घायलों को सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है। पीएम मोदी खुद वहां पल-पल की घटना पर नजर रख रहे हैं।

Exit mobile version