गाजियाबाद : इन्वेस्ट के नाम पर 50 लाख रुपए हड़पने का आरोप, एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद। जिले में एक बार फिर से एक व्यक्ति के साथ 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसके साथ संपत्ति में इन्वेस्ट कर अच्छा फायदा होने के नाम पर 50 लाख रुपए हड़प लिए। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के कवि नगर थाना क्षेत्र का है।

थाना क्षेत्र के नेहरू नगर के रहने वाले तरुण ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनसे शास्त्री नगर के रहने वाले उनके जानने वाले विनोद ने संपत्ति खरीदने के मामले में अच्छा मुनाफा होने का झांसा देकर 50 लाख रुपए हड़प लिए। तरुण ने बताया कि उन्होंने कई महीने चक्कर काटे लेकिन उनका पैसा विनोद ने वापस नहीं दिया। तरुण द्वारा ज्यादा प्रेशर देने पर विनोद ने तरुण को दो चेक दिए जब उन्होंने दोनों चेक बैंक में लगाए तो दोनों ही चेक बाउंस हो गए। इसके बाद जब भी तरुण विनोद से पैसे मांगते थे तब विनोद उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे थक हार कर पीड़ित ने कवि नगर थाने में विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जल्द वापस कराई जाएगी रकम
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं 50 लाख रुपए की रकम हड़पने के मामले में एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तरुण की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है कि तरुण द्वारा विनोद को कितने रुपए और किस माध्यम से दिए गए हैं। उधर थाना पुलिस जल्द ही तरुण के रुपए वापस करने का दावा कर रही है।

Exit mobile version