बीजेपी नेता दिनेश शर्मा निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित

लखनऊ। राज्यसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार 8 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। दिनेश शर्मा ने अलावा किसी अन्य व्यक्ति ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया।

राज्यसभा चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी अजीत शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि दिनेश शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि शर्मा को छोड़कर किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव कराने का एलान किया था। क्योंकि हरद्वार दुबे (भाजपा के राज्यसभा सदस्‍य) का 26 जून को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से यह सीट खाली थी। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था। विधानमंडल भवन के सेंट्रल हॉल में निर्वाचन अधिकारी दुबे ने डॉ. शर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। डॉ. शर्मा वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य है। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है। डॉ. शर्मा अब परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा देंगे। उनकी सीट पर फिर उप चुनाव होगा।

निर्विरोध चुने जाने के बाद दिनेश शर्मा ने एक बयान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और भाजपा के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के नेताओं का आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अब केन्द्र में 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने में योगदान एकमात्र लक्ष्य होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उभरते भारत को दुनिया के शीर्ष पर स्थापित कर देगा। उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताते हुए कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों का शोषण करने वाले विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही हैं। यह उनकी बौखलाहट का कारण है।

योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके दिनेश शर्मा
2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। भाजपा को मिले बहुमत के कारण ही राज्यसभा में दिनेश शर्मा का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही हरद्वार दुबे की तरह ही दिनेश शर्मा भी ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। दिनेश शर्मा ने 2017-22 तक तक योगी आदित्यनाथ की सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Exit mobile version