आक्रांता औरंगजेब की फोटो के साथ मुस्लिम युवकों ने किया डांस, केस दर्ज

अहमदनगर। महाराष्ट्र में आक्रांता औरंगजेब को लेकर बवाल और सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अहमदनगर के मुकुंदनगर इलाके में एक रैली के दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने औरंगजेब की फोटो को लेकर डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अहमदनगर के मुकुंदनगर मे दमबारा हजारी दरगाह का उर्स था। उर्स बीते रविवार रात को मनाया जा रहा था। इस उर्स के मौके पर DJ की रैली निकाली गई थी, इसी रैली में कुछ युवक औरंगजेब की फोटो के साथ डांस करते नजर आए। वायरल वीडियो में दिख रहा कि एक युवक औरंगजेब की फोटो लिए हुए है और कुछ लोगों ने उसे अपने कंधें पर बिठाया हुआ है। घटना को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर कोई औरंगजेब की फोटो दिखायेगा तो उसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारे देश में, महाराष्ट्र में हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की मूर्ति हो सकती है। अगर कोई औरंगजेब का नाम लेता है, तो उसे किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।

फडणवीस के आदेश के बाद महाराष्ट्र पुलिस एक्शन में आई है। अहमदनगर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इन्हीं आरोपियों ने औरंगजेब के पोस्टर के साथ डांस किया था। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 505(2), 298 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

औरंगजेब का इतिहास
बता दें औरंगजेब एक आक्रांता था और उसने भारत पर 1658 से 1707 तक शासन किया था। उसके शासन में भारत में हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया था। कई ऐसे मंदिर थे, जिन्हें तोड़कर वहां मस्जिद की निर्माण करवा दिया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर को 1669 में औरंगजेब ने तोड़ने का आदेश दिया था। इतिहासकारों की मानें तो औरंगजेब ने लाखों हिन्दुओं का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया और जिन्होंने उसके आदेश नहीं माने उनका कत्ल करवा दिया गया।

Exit mobile version