दिल्ली में साक्षी पर चाकू से कई वार, सिर पर पत्थर पटका, हाथ में कलावा पहनने वाला प्रेमी साहिल गिरफ्तार

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक साहिल ने नाबालिग लड़की साक्षी की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद से साहिल फरार था, जिसे शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात है कि साहिल हाथ में कलावा पहनता है हालाँकि ऐसा वो क्यों करता है अभी स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। मृतका की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी (16 वर्ष) के रूप में हुई है और उसका शव गली में मिला था। वहीं, आरोपित की पहचान मोहम्मद सरफराज के बेटे मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। वह शाहबाद डेरी इलाके में ही रहता है और मैकेनिक का काम करता है। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लड़की साक्षी रिलेशनशिप में थे, उनके बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वारदात को लेकर डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है।…जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए, आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है।”

इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। फरार आरोपी की खोजबीन में जुटी दिल्ली पुलिस की टीमों ने आरोपी को सोमवार शाम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। है

Exit mobile version