दो साल पहले आज के दिन लड़ा गया था बागपत का ‘चाट युद्ध’, अब ऐसे दिखते हैं ‘चाचा’

बागपत। आज से पूरे दो साल पहले उत्तर प्रदेश के बागपत ऐतिहासिक ‘चाट युद्ध’ लड़ा गया था। दो पक्षों के बीच सड़क पर लाठी-डंडों से मार-पिटाई हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसके जमकर मीम्स बने। अब इस घटना को 2 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर फिर एक बार इसकी खूब चर्चा हो रही है। हालाँकि इस युद्ध के मुख्य किरदार चाचा काफी बदल गए हैं।

यह विवाद दो चाट दुकानदारों के बीच शुरू हुआ था। एक चाट दुकानदार ने दूसरे चाट दुकानदार के ग्राहक को अपने पास बुला लिया था और फिर क्या था बाजार ‘रणभूमि’ में तब्दील हो गया और ऐसी जंग छिड़ी कि जिसे मौका मिला वह बहती गंगा में हाथ धोता गया। इस लड़ाई के दो साल पूरे होने पर लोग अपने-अपने तरीके से इसे याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ‘बैटल ऑफ बागपत’ (Battle Of Baghpat) ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड पर लोग युद्ध में शामिल जाबांजों को याद कर रहे हैं।

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद चाट वाले चाचा हरेंद्र सिंह चर्चा में आए थे। वह सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो गए थे। हालाँकि हरेंद्र सिंह ने अपना लुक चेंज कर दिया है। हरेंद्र सिंह ने अपने लंबे बाल को कटवा लिया। जब लुक चेंज करने का कारण पूछा गया तो हरेंद्र सिंह ने बताया कि बालों के कारण वह सेलिब्रिटी की तरह प्रसिद्ध हो गए थे और लड़के लड़कियां उनके साथ सेल्फी लेते थे, इससे दुकान चलाने में दिक्कत होती थी।

हरेंद्र सिंह ने बताया जा रहा है कि असम, दिल्ली और उत्तराखंड से कई लड़के और लड़कियां दुकान पर सेल्फी लेने के लिए पहुंचे और बागपत के लोकल लोग भी चाट खाने के साथ साथ सेल्फी लेते थे, उसी से परेशान होकर चाट वाले चाचा ने अपने बाल कटा दिए। उन्होंने बताया कि सेल्फी के कारण दुकान में ग्राहक हैंडल करने में दिक्कत होती थी।

Exit mobile version