सेना का अपमान करना ऋचा चड्डा को पड़ा भारी, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दर्ज कराई शिकायत

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भारतीय सेना पर अपने बयान के चलते लोगों के निशाने पर हैं। उनके ट्वीट की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ और फैंस उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। वैसे तो उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन इस एक ट्वीट करने के बाद वह बुरी तरह फंस गई हैं। बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित ने भी उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है। अशोक पंडित ने जूहू पुलिस स्टेशन में ऋचा चड्ढा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।

अशोक पंडित ने जूहू पुलिस स्टेशन में ऋचा चड्ढा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में अशोक पंडित ने कहा कि ऋचा चड्ढा ने हमारे सुरक्षाबलों का मजाक उड़ाया है और उनका अपमान किया है। इसके अलावा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने ऋचा चड्ढा के “गलवान सेज हाय” ट्वीट की निंदा की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड जगत को इस मामले में आगे आने का आग्रह किया।

हालांकि अब ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने अपनी सफाई में लिखा कि, ‘मेरे नाना और भाई भी फौज में रहे हैं। ‘उन्होंने सेना में रहकर देश की सेवा की है। मैं इंडियन आर्मी की बहुत इज्जत करती हूं’।

गौरलतब है कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, ‘गलवान हाय कह रहा है’।

ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हर कोई उनको जमकर ट्रोल कर रहा है। लोगों का कहना है कि भारतीय सेना ने गलवान घाटी में चीनी सेना से बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी और ऋचा चड्ढा ने न सिर्फ उनकी बहादुरी का बल्कि देश की सेना का मजाक उड़ाया है।

बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तवानपूर्ण हो गए थे।

Exit mobile version