मुंबई में मिला ओमीक्रोन का पहला केस, देश में अब तक मिले 4 केस

मुंबई। भारत में अब कोरोनवारस के नए वेरिएंट का अब चौथा मामला सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक 33 साल का व्यक्ति Covid-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन का पहला और भारत में चौथा मामला है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 33 वर्षीय यात्री 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से दुबई और दिल्ली के रास्ते मुंबई पहुंचा। उन्होंने कोई टीका नहीं लगवाया है। कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) की CMO प्रतिभा पानपाटिल ने कहा, ‘केवल 24 नवंबर को, उन्हें बुखार हुआ, लेकिन अब, वे एसिंप्टोमेटिक और स्वस्थ हैं। उन्हें आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।’

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस शख्स के कॉन्टैक्ट में 23 लोग आए, जिनमें इसके बुजुर्ग माता-पिता भी थे। इनमें से 12 का पता लगा लिया गया और सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है। इस व्यक्ति के साथ दिल्ली से मुंबई जाने वाले लगभग 25 यात्रियों का भी टेस्ट किया गया है, लेकिन किसी की भी Covid-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।

Exit mobile version