साउथ अफ्रीका में मिला कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट, इंग्लैंड और इजराइल ने लगाए प्रतिबंध, भारत भी अलर्ट

केपटाउन। साउथ अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण का नया वेरिएंट पाया गया है, जिसे लेकर तमाम देशों के चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे में इंग्लैंड और इजराइल ने साउथ अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश जारी किया है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन कोरोना जांच की जाए।

साउथ अफ्रीका के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान- नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) ने पुष्टि की कि साउथ अफ्रीका में बी.1.1.529 का पता चला है और जीनोम अनुक्रमण के बाद इसके 22 मामलों की पुष्टि हुई है। एनआईसीडी के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर एड्रियन प्यूरेन ने कहा, “इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है कि साउथ अफ्रीका में एक नए स्वरूप का पता चला है। हालांकि, आंकड़े अभी सीमित हैं, हमारे विशेषज्ञ नए स्वरूप को समझने के लिए सभी स्थापित निगरानी प्रणालियों के साथ लगातार काम कर रहे हैं।’’

कोरोना वायरस का दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण की खबरें सामने आने के बाद दुनिया के देश अलर्ट हो गए हैं। यूके ने गुरुवार को छह अफ्रीकी देशों से आने वाली उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा। यह जानकारी यूके के हेल्थ सेक्रेटरी साजिद जाविद ने दी।

यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी के अनुसार इस वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य भागों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो वैक्सीन, इलाज और संक्रमण के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इस बारे में अधिक जांच की जरूरत है।

जाविद ने ट्वीट कर कहा, ” यूकेएचएसए एक नए संस्करण की जांच कर रहा है और अधिक डेटा की आवश्यकता है लेकिन हम अभी सावधानी बरत रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “दोपहर से छह अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में जोड़ा जाएगा। उड़ानों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और ब्रिटेन के यात्रियों को क्वारंटीन में रहना होगा।”

उन्होंने कहा, “हम सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एहतियाती कार्रवाई कर रहे हैं। हम लगातार टीकाकरण अभियान को भी मजबूत कर रहे हैं। सर्दियों का मौसम आ रहा है, इसलिए हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।”

इसके अलावा गुरुवार को इजराइल ने भी साउथ अफ्रिका पर प्रतिबंध लगा दिया। इज़राइल ने घोषणा की है कि वह अपने नागरिकों को दक्षिणी अफ्रीका की यात्रा करने से रोक रहा है और इस क्षेत्र से विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहा है। यह दक्षिण अफ्रीक में मिले नए COVID-19 वेरिएंट के कारण किया जा रहा है।

वहीं भारत में केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जो भी लोग विदेश से आ रहे हैं उनकी ट्रैकिंग की जाए। अगर कोई दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना या हॉन्गकॉन्ग से आता है तो उसकी जांच जरूर की जानी चाहिए। इनके सैंपल को तत्काल INSOCAG जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाना चाहिए।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version