अखिलेश यादव को झटका, भाजपा में शामिल हुए चार एमएलसी

लखनऊ। यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा ने सपा को बड़ा झटका दिया है। आज लखनऊ में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह समेत सपा के चार एमएलसी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमे मुलायम सिंह यादव के खास रहे सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के रहने वाले सीपी चंद और झांसी से सपा एमएलसी आरती निरंजन शामिल हैं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा के चारों एमएलसी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने कहा कि अब सपा मुलायम सिंह यादव की नहीं रही। सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका रही है। विधानसभा चुनाव से पहले इन सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगेगा। वहीं, भाजपा को इन सदस्यों के प्रभाव वाले क्षेत्र में फायदा होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। सपा के इन नेताओं के आने से भाजपा को ताकत मिली है। अब इनसे उम्मीद है कि सपा में जो इनके मित्र हैं उनको आप भाजपा में लाएंगे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जहां शांति होती है, वहीं विकास होता है। भारत का प्रधानमंत्री अब त्रिपुंड लगाता है। गरीब का सम्मान करता है।

उन्होंने अखिलेश यादव के आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जाने पर भी हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव एक्सप्रेस-वे पर निकल रहे हैं। कोरोना के समय भी निकलना चाहिए था। जब मजदूर प्रवासी सड़क पर निकले थे तब सपा कार्यकर्ता कहां गए थे। अखिलेश अब घर से न निकलें, आराम करें।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version