नोएडा में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वालों पर लगा राजद्रोह, अब तक 3 युवक गिरफ्तार

नोएडा। बारावफात के जुलूस के दौरान नोएडा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरतने जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह की धारा बढ़ाई है।

नोएडा में सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 20 थाने का घेराव किया था। प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने तीन घंटे तक जाम भी लगाया था। प्रदर्शनकारी इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने और उन पर रासुका लगाने की मांग कर रहे थे।

जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया और वायरल वीडियो की जांच के बाद धारा 153 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मोहम्मद जफर, समीर अली और अली राजा को गिरफ्तार किया था। इस वीडियो को भी जांच में सही पाया गया था। इस मामले में अब पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जांच कर रही हैं।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सेक्टर 20 थाने में 20 अक्तूबर को दर्ज किए गए मुकदमे में राजद्रोह की धारा 124ए बढ़ा दी गई है। इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहा है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version