भारत आए अफगानियों की आपबीती:20 साल में जो बनाया सब खत्म हो गया, कहते हुए रो पड़े सांसद; महिला ने बताया- तालिबान ने घर को आग लगा दी

पढ़िये दैनिक भास्कर की ये खास खबर….

भारतीय वायुसेना का विमान काबुल से 168 लोगों को लेकर भारत पहुंचा है। इसमें 107 भारतीय हैं, जबकि बाकी अफगानी सिख और अफगानी हिन्दू हैं। इनमें अफगानी सांसद नरेंदर सिंह खालसा, अनारकली होनरयार और इनके परिवार भी शामिल हैं। होनरयार और खालसा उन लोगों में शामिल थे जिन्हें तालिबान शनिवार को काबुल एयरपोर्ट से अपने साथ ले गया था।

हिंडन एयरबेस पर उतरकर नरेंदर सिंह खालसा ने अफगानिस्तान का जिक्र किया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। रुंधे हुए गले से उन्होंने कहा- ‘मुझे रोना आ रहा है। हमने 20 साल में वहां जो भी बनाया, सब खत्म हो गया।’

इसी विमान से दिल्ली पहुंचे दीपेन शेरपा ने कहा कि वहां के हालात लोगों के लिए बहुत खतरनाक हो गए हैं। हर तरफ गोलीबारी और बम धमाके हो रहे हैं। तालिबान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। वे लोगों को मार रहे हैं। हम वहां डर में जी रहे थे। ​​​

अफगानी महिला ने बताया- तालिबान ने घर जला दिया
एक अफगानी महिला ने बताया कि अफगानिस्तान में हालात बिगड़ते जा रहे थे, इसलिए मैं अपनी बेटी और दो पोतों के साथ भारत आई हूं। हमारे भारतीय भाई-बहन हमें बचाने के लिए आगे आए। तालिबान ने मेरा घर जला दिया था। हमारी मदद करने के लिए मैं भारत का शुक्रिया करती हूं।

अफगानी महिला ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान राज आने से स्थिति बेहद खराब है।

वायुसेना के विमान में भारत आए 168 लोगों में एक ऐसा बच्चा भी शामिल है, जिसे बिना पासपोर्ट के लाया गया है। हिंडन एयरपोर्ट पहुचने के बाद बच्चे का वीडियो सामने आया है जिसमें एक बच्ची उसे प्यार करते हुए नजर नजर आ रही है। इस दौरान बच्ची बेहद खुश नजर आई।

हिंडन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दो बच्चे खेलते दिखाई दिए।

सभी लोगों का RTPCR टेस्ट होगा
काबुल से आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल लोग हिंडन एयरबेस पर बैठकर टेस्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अफगान से आने वाले लोगों को फ्री पोलियो वैक्सीन भी लगाई जा रही है। वहीं विदेश मंत्रालय की तरफ से बनाए गए अफगान स्पेशल सेल में 5 दिनों में 2000 से ज्यादा फोन कॉल आए हैं। वहीं मंत्रालय ने वॉट्सऐप पर भी 6000 से ज्यादा और ई-मेल के जरिए 1200 से ज्यादा सवालों का जवाब दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्री पोलियो वैक्सीन ड्राइव का फोटो ट्वीट किया।

कमर्शियल फ्लाइट्स को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा सकता है अमेरिका
वहीं खबरें आ रही हैं कि अफगानिस्तान से नागरिकों को निकालने के लिए अमेरिका कमर्शियल फ्लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि बाइडेन प्रशासन सिविल रिजर्व एयर फ्लीट को एक्टिवेट कर सकता है।

इस प्लान के तहत पांच एयरलाइन्स के करीब 20 विमानों को कतर, बहरीन और जर्मनी में बने अमेरिकी बेस पर फंसे लोगों को लाने के काम में लगाया जा सकता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सिविलियन प्लेन काबुल से उड़ान नहीं भरेंगे। साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version