कैंसर के इलाज में बिक गई जमीन, नहीं बची महिला की जान

पढ़िये हिन्दुस्तान की ये खास खबर….

कैंसर की चपेट में आई महिला के इलाज को परिजनों ने जमीन बेंच दी। महिला का दिल्ली में इलाज कराया। जमीन के सारे रुपए इलाज में खर्च हो गए। महिला ठीक नहीं हुई। उसकी हालत बिगड़ गई। सोमवार को महिला की मौत हो गई।

गांव काशीनाथपुर के छेदा लाल मौर्य की पत्नी शांति देवी के लीवर में कैंसर होने की बात परिजनों को चार साल पहले पता चली। परिजनों ने शांति देवी का इलाज कराया। इलाज में घर की सारी जमा पूंजी खत्म हो गई। परिजन जमीन बेंच कर उनका इलाज कराते रहे। इन दिनों दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

इलाज से उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गांव में शांति देवी की सोमवार को कैंसर से मौत हो गई। पूर्व प्रधान गौरव सिंह ने बताया छेदा लाल के परिजन शांति देवी का इलाज कराने को चार साल में पांच बीघा जमीन बेंच कर सारा रुपया उनके इलाज में खर्च कर चुके हैं। इसके बाद भी उनकी जान नहीं बची। गत वर्षों में गांव में कैंसर से कई मौतें हो चुकी हैं।

साभार- हिन्दुस्तान

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version