हाउस आंत्रप्रेन्योर की सक्सेस स्टोरी:शगुन भंसाली मेहता का स्टार्ट अप मिस पिगी बैंक, उन्होंने एक फायनेंस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की जहां महिलाएं वित्त संबंधी सलाह पाकर सशक्त बन सकती हैं

पढ़िए  दैनिक भास्कर की ये खबर…

एक दशक तक पब्लिक रिलेशंस स्पेस में काम करने के बाद शगुन भंसाली मेहता अपने पैसों को किसी चैलेंजिंग काम में लगाना चाहती थीं। लेकिन फायनेंस के मामले में अन्य महिलाओं की तरह वह भी अपने पिता या पति पर पूरी तरह निर्भर थीं। शगुन के अनुसार, ऐसा तो सभी कहते हैं कि हमें अपने पैसों को सही जगह इंवेस्ट करना चाहिए। लेकिन ये सही जगह कौन सी है, इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। शगुन ने इस बारे में कई दोस्तों से बात की और उन सभी का यही जवाब मिला कि उन्हें भी कोई खास जानकारी नहीं है। खासतौर से महिलाओं की बात की जाए तो उन्हें फायनेंस से संबंधित नॉलेज काफी कम होता है।

तब मुंबई में रहते हुए शगुन ने अपने काम की ओर पहला कदम उठाया और मिस पिगी बैंक के नाम से पिछले साल इंस्टाग्राम हैंडल और ब्लॉग की शुरुआत की। यहां वे महिलाओं को फायनेंस के बारे में जरूरी जानकारी देती हैं। इसी साल अप्रैल में उन्होंने यूजर सेंट्रिक एक प्लेटफॉर्म बनाया जहां वे फायनेंशियल एडवाइजर्स और प्लानर्स से महिलाओं को कनेक्ट करके उनकी वित्तीय संबंधी समस्याएं हल करती हैं। एक बार इस काम की शुरुआत होने पर उन्होंने अपने पति ऋषि मेहता की मदद लेना भी शुरू किया जो खुद एक फायनेंशियल एनालिस्ट हैं।

अब चार लोगों के साथ मिलकर शगुन ने मिस पिगी बैंक का दायरा बढ़ाया है जहां यूजर्स अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन मिला सकता है और वह अपनी पसंद के अनुसार इस सिंगल पोर्टल से सही सलाह भी ले सकते हैं। शगुन को इस बात की खुशी है कि एक महीने से कम समय में ही इस वेबसाइट से 16 फायनेंशियल एक्सपर्ट जुड़े हैं। इनमें सेबी की पहली रजिस्टर्ड वुमन एडवाइजर भी शामिल हैं। इस महीने के आखिर में यहां 15 एडवाइजर्स के और जुड़ने की संभावना है। यहां जुड़ने वाली महिलाओं को शुरुआती 3 महीने की 2,500 रुपए फीस देना होती है। तीन महीने बाद वे अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करा सकती हैं।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version