नोएडा: फ्लैट के अंदर एक सप्ताह से पड़ा रहा 30 वर्षीय युवक का शव, कोरोना से मौत होने की आशंका

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के एक सोसायटी फ्लैट में शुक्रवार देर शाम एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। आशंका है कि कोरोना की वजह से युवक की मौत 5 से 6 दिन पहके जो गयी थी। युवक ने आखिरी बार 30 अप्रैल को अपने परिवार से बात की थी। जिसके बाद से परिजनों की फ़ोन पर कोई बात ना होने के चलते मृतक के पिता ने ओडिशा में अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक के पिता ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उसके फ्लैट को खोलकर देखा तो उसका शव अंदर पड़ा मिला। तब म्रतक के परिजनों को घटना के बारे में पता चला।

मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला 30 वर्षीय सत्य दास सेक्टर -77 स्थित प्रतीक वैस्टेरिया सोसायटी के एक फ्लैट में रहता था। वह केरल की एक कंपनी में काम करता था। लॉक डाउन की वजह से फिलहाल उनका घर से काम चल रहा था। बताया गया कि 30 अप्रैल को सत्य दास ने अपने परिवार के साथ आखिरी बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी। इसके बाद परिवार ने उनसे संपर्क करना चाहा, लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ। तो उसके पिता ने ओडिशा के पुलिस स्टेशन में बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।  इसके बाद परिजन रिश्तेदारों के बीच उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

मृतक के पिता ने शुक्रवार शाम नोएडा पुलिस से संपर्क किया। सेक्टर -49 थाना पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची। जब पुलिस गेट के अंदर घुसा तो उसने देखा कि सत्य दास का शव अंदर पड़ा था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शव 5 से 6 दिन पुराना है। साथ ही कोरोना के कारण युवक की मौत होने का संदेह है। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version