दुल्हन का डोला ईमान:नई नवेली बहु ने पति और ससुर को पिलाई नशीली चाय, जेवर नकदी लेकर हुई फरार

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये खबर…

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी के दो माह से पहले ही दुल्हन का ईमान बदल गया। वह अपने ससुर और पति को चाय में बेहोशी की दवा मिला कर घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गयी। पुलिस ने लड़का और लड़की दोनों परिवारों से बातचीत के बाद जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक आगरा के एत्माउद्दौला थाना अंतर्गत नगला मोहनलाल निवासी रामलखन 22 की शादी 15 मार्च को खन्दौली के नाऊ की सराय निवासी खुशबू 22 के साथ हुई थी। खुशबू के माता पिता पंजाब में काम करते हैं और यहां वो मामा के साथ रहती थी।

काफी हाई फाई अंदाज में रहती थी

रामलखन के अनुसार खुशबू काफी हाई फाई स्टाइल में रहती थी। शुक्रवार को रामलखन की माँ अन्य बहुओं को लेकर अपने मायके शादी में जा रही थीं तो खुशबू ने बहाना कर जाने से इंकार कर दिया। रात में खुशबू ने चाय पिलाई और उसके बाद उनकी आंख सुबह खुली। ढूंढने पर खुशबू घर पर नहीं मिली और उसके कपड़े और अलमारी में रखे गहने और 50 हजार नकदी गायब थी। ससुराल पक्ष ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला संजय त्यागी के अनुसार अभी परिजनों से बात की जा रही है।जांच के बाद उचित विधिक कार्यवाही की जाएगी। साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version