गाजियाबाद,होटल नजर आया पेलेटिव अस्पताल, डॉक्टर नहीं एमबीए पास कर रहा इलाज

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…                                   File Photo

गाजियाबाद: गोविदपुरम स्थित पेलेटिव अस्पताल में शुक्रवार को टीम औचक निरीक्षण के लिए पहुंची तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गई। यह अस्पताल एक अस्पताल नहीं होटल नजर आ रहा था। यहां उपचार के लिए मरीज तो भर्ती थे लेकिन उनकी देखरेख के लिए चिकित्सक नहीं हैं। मरीजों की देखरेख की जिम्मेदारी एमबीए पास व्यक्ति ने संभाली थी। वह ही मरीजों को चिकित्सकों की तरह दवाएं दे रहा था। ऐसे में अचानक मरीजों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनको समय पर डॉक्टर भी नहीं मिल पाता, जबकि नियम के तहत यहां पर एक डॉक्टर का होना आवश्यक है।

इस तरह के अस्पताल अब तक कार्रवाई से इसलिए बच रहे थे, क्योंकि आमतौर पर अधिकारी अस्पतालों में कोविड संक्रमण से बचने के लिए वार्ड के अंदर नहीं जाते। लेकिन अपर नगर मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार हाल ही में कोरोना को परास्त कर आए हैं। इन दोनों अधिकारियों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी पर शक हुआ तो उन्होंने पीपीई किट पहनकर कोरोना वार्ड में प्रवेश किया। दोनेां अधिकारी कोरोना वार्ड में गए तो वहां पूरी स्थिति ही अलग मिली।

अस्पताल प्रबंधन ने कोविड मरीजों के नाम पर अब तक कितने रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाए। आक्सीजन के सिलेंडर मंगवाए, इनका भी रिकार्ड चेक किया गया है। जिसमें अंतर पाया गया है। टीम की मानें तो यह अस्पताल मरीजों को भर्ती कर उनसे रुपये ऐंठ रहा है। जबकि उपचार के लिए जरूरी सुविधाएं अस्पताल में मरीजों को मयस्सर नहीं हैं। इस वजह से तत्काल प्रभाव से इस अस्पताल का लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। मुमकिन है कि शनिवार तक अस्पताल का लाइसेंस निरस्त हो जाएगा।

पेलेटिव अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, वहां पर मरीजों के उपचार के लिए भी जरूरी सुविधाएं और चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिले। एमबीए पास व्यक्ति वहां पर मरीजों की देखभाल और उपचार के लिए मौजूद था।

– डा. मिथिलेश उपाध्याय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पेलेटिव अस्पताल का लाइसेंस निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया गया है। इस तरह कोई अन्य अस्पताल लापरवाही करेगा तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – खालिद अंजुम, अपर नगर मजिस्ट्रेट ।साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version