सऊदी अरब ने दिया भारत को झटका‚ कम करने के बजाए उल्टा बढ़ाए तेल के दाम‚ बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

New Delhi: सऊदी अरब ने भारत को बड़ा झटका देते हुए कच्चे तेल के दाम कम करने के बजाए उल्टा बढ़ा दिए हैं। सऊदी ने अगले महीने से एशिया के लिए भेजे जाने वाले तेल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं यूरोप के लिए दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सऊदी अरब ने रविवार को आधारित तौर पर इस फैसले का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ सऊदी अरब ने यह साफ कर दिया है कि भारत के सऊदी अरब से तेल के आयात में कटौती करने का उस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

आपको बता दें कि भारत ने हाल ही में सऊदी अरब से कच्चे तेल के दामों को कम करने की अपील की थी। तब सऊदी अरब के मंत्री और मौजूदा बादशाह के बेटे अब्दुल अजीज बिन सलमान अल असद ने भारत को सलाह देते हुए कहा था कि वह अपने उस स्ट्रैटेजिक तेल रिजर्व का इस्तेमाल करें जो तेल उसने पिछले साल तेल की कीमत गिरने के दौरान खरीदा था। इस पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी आपत्ति जाहिर की थी।

सलमान के इस बयान के बाद भारत ने अपने देश की रिफाइनरियों से सऊदी अरब से आयात में कटौती करने और तेल प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कहा था। लेकिन इसका भी सऊदी अरब पर कोई फर्क नही पड़ा। उल्टा उसने दामों में 20 से 30 तक की बढ़ोतरी कर दी है। यानि अगले महीने से भारत को कच्चा तेल और मंहगा मिलेगा। माना जा रहा है कि अगले महीने से भारत में तेल के दाम और बढ़ेंगे। इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा।

ब्लूंमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में कच्चे तेल के दामों की अधिकारिक बिक्री मूल्य पहले से लगभग 20 से 30 फ़ीसदी बढ़ा दी है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको अपने अनुबंधों के तहत हर महीने तेल के दाम का निर्धारण करती है। हालांकि अन्य पश्चिम एशियाई उत्पादक देशों ने अपने तेल की कीमतों को कम करने के संकेत दिए हैं। लेकिन सऊदी अरामको ने दामों में बढ़ोतरी कर भारत को चौंका दिया है।

सऊदी सरकार के इस फैसले से भारत को बड़ी निराशा हाथ लगी है। इससे पहले फरवरी में सऊदी ने एशियाई देशों के लिए लिए मार्च की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था लेकिन यूरोप के लिए तेल के दामों में बढ़ोतरी की थी। तब भारतीय पेट्रोलियम मंत्री इसे अपनी कूटनीतिक जीत बता रहे थे। लेकिन अब सऊदी ने दामों में बढ़ोतरी कर ये बता दिया है वो एक कुशल बिजनेस कंट्री है। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version