Mumbai Fire News: मुंबई के COVID-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत; 23 दमकल वाहन मौके पर

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

Mumbai Fire News मुंबई के एक निजी COVID-19 अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग को काबू करने के लिए दो दमकल वाहन मौके पर मौजूद हैं। इस अस्‍पताल में 76 COVID-19 रोगियों का इलाज चल रहा था।

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के भानुप इलाके  (Mumbai’s Bhanup area) में एक निजी COVID-19 अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल के 22 वाहन मौके पर पहुंच गए। कोरोना संक्रमित 76 रोगी इस अस्‍पताल में भर्ती थे। बता दें कि ये अस्‍पताल एक ड्रीम्स मॉल (Dreams Mall) की तीसरी मंजिल पर स्थित है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत कदम के अनुसार, आग को बुझाने के लिए करीब 22 दमकल वाहन अस्पताल पहुंच चुके हैं। ये निजी अस्‍पताल मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है इसमें 76 COVID-19 रोगियों को भर्ती करवाया गया था। ये आग देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर मॉल की पहली मंजिल पर लगी थी। ये लेवल-3 या लेवल-4 की आग बतायी जा रही है। डीसीपी कदम के अनुसार, ” मौके पर 23 दमकल वाहन मौजूद हैं, बचाव अभियान जारी है।

इस घटना के बारे में मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, “मैंने पहली बार किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। अस्‍पताल में भर्ती मरीजों में से सात मरीज वेंटीलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है जांच अभी जारी है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version