UP Panchayat Chunav 2021: आरक्षण सूची में आपत्ति दाखिल करने की आज अंतिम तिथि, फिर शायद न मिले मौका

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

UP Panchayat Chunav 2021 डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पदों पर तकरीबन 450 आपत्तियां आई हैं। 23 मार्च तक आपत्तियां स्वीकार होंगी। उसके बाद आई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपत्ति निस्तारण के एक कमेटी गठित की जाएगी। वही उसका निस्तारण करेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियां ली जा रही है। दावेदार 23 मार्च यानी आज शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद उसके निस्तारण का क्रम शुरू हो जाएगा। अब तक प्रधान पद के लिए करीब 500 आपत्तियां आ चुकी है। आपत्तियों का निस्तारण और आरक्षण के फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : गाजियाबाद,आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्यवाही-जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अब तेजी से गरमाई गांव की राजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण जारी होने के बाद गांव-गांव चुनाव प्रचार तेज हो गया है। दावेदार गांव में प्रचार कर रहे हैं। अधिसूचना जारी होने में भले अभी समय है लेकिन कई दावेदारों ने पोस्टर-बैनर भी लगा दिया है। गांव में चुनाव के लिए बैठकें शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां लोगों से संपर्क कर रही हैं। इस चुनाव में प्रधान पद को लेकर सबसे ज्यादा विवाद होता है।

पुलिस की पैनी नजर गांव पर

अब पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। संवेदनशील बूथों को चिन्हित किया जा रहा है। इस आरक्षण से तमाम लोगों को आपत्ति भी है। वह अपनी शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय और ब्लॉकों में कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : सेफ्टी और लुक दोनों:फेस को दूसरों से अलग बनाते हैं डिजिटल मास्क, ये वायरस को मारेंगे और एयर प्यूरिफाई भी करेंगे

कुल 450 आपत्तियां सभी पदों के लिए आईं

डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पदों पर तकरीबन 450 आपत्तियां आई हैं। 23 मार्च तक आपत्तियां स्वीकार होंगी। उसके बाद आई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपत्ति निस्तारण के एक कमेटी गठित की जाएगी। वही उसका निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन पर आरक्षण किया गया है। फिर भी जिन लोगो आपत्ति है, उनका निस्तारण किया जाएगा।

मलाक बलऊ पर उठे सवाल

श्रृंगवेरपुर धाम ब्लॉक के मलाक बलऊ ग्राम पंचायत की सीट सामान्य किए जाने पर तमाम लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि यह सीट लगातार कई पंचायत चुनाव से अनारक्षित वर्ग के खाते में जा रही है। इससे अन्य वर्ग के दावेदारों को मौका नहीं मिल पा रहा है। इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई है।साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version