सेफ्टी और लुक दोनों:फेस को दूसरों से अलग बनाते हैं डिजिटल मास्क, ये वायरस को मारेंगे और एयर प्यूरिफाई भी करेंगे

 

देशभर में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों का मास्क नहीं पहनना है। कई राज्यों में तो फिर से लॉकडाउन शुरू हो गया है। कुल मिलाकर हालात सालभर पहले जैसे हो रहे हैं। यदि आप मास्क पहन-पहनकर बोर हो गए हैं, तब डिजिटल मास्क की तरह जा सकते हैं। ऐसे मास्क का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है। ये कोरोनावायरस से तो बचाते ही हैं, आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं। तो चलिए इन मास्क बारे में सब कुछ जानते हैं…

क्या काम करते हैं डिजिटल फेस मास्क?
चेहरे पर इनका इस्तेमाल आम मास्क की तरह ही किया जाता है, लेकिन ये कपड़े वाले मास्क से पूरी तरह अलग होते हैं। अलग-अलग कंपनी के डिजिटल मास्क में अलग-अलग फीचर्स हो सकते हैं। इन मास्क में UV लाइट, फैन, LED लाइट, बैटरी, सेंसर, एयर प्यूरिफायर जैसे कई फीचर्स दिए होते हैं। हालांकि, ये जरूरी नहीं की सभी फीचर्स किसी एक मास्क में मिल जाएं।

ये भी पढ़ें : जनता कर्फ्यू के एक साल: ऐसी थी बेबसी की भूखे प्यासे ही निकल पड़े थे अपनों के पास जाने के लिए

कितने सुरक्षित हैं ऐसे मास्क?
ये मास्क पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। बल्कि, इनमें वायरस को खत्म करने के लिए एडिशन फीचर जैसे अल्ट्रावायलेट (UV) LED होती है। ये जर्म्स को खत्म करने में सक्षम है। साथ ही, इनमें पार्टेबल एयर प्यूरिफायर भी दिए होते हैं। यानी ये वायरस को खत्म करने के साथ हवा को साफ करने का भी काम करते हैं।

कितने तरह के होते हैं ये मास्क?
डिजिटल मास्क का ट्रेंड अब तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियां ऐसे मास्क बना रही है। जनवरी में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो के दौरान ये देखने को भी मिला था। बीनाटोन, रेजर, एयरपॉप, LG भी ऐसे मास्क बना रही हैं। ज्यादातर कंपनियों के मास्क अलग डिजाइन और क्वालिटी से लैस हैं। वहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिजिटल मास्क सर्च करने पर कई कंपनियों के मास्क आ जाते हैं।

डिजिटल मास्क की कीमत
इनकी कीमत करीब 800 रुपए से शुरू हो जाती है। वहीं, टॉप मॉडल की कीमत करीब 11,000 रुपए तक है। शुरुआती कीमत वाले मास्क पर LED लाइट लगी होती है, जो रात के वक्त आपको दूसरो से अलग बना देता है। या फिर इन मास्क का इस्तेमाल पार्टी के दौरान किया जाता है। ज्यादातर कंपनियां अपनी डिजिटल मास्क को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही बेच रही हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 24 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल

अब जानते हैं कुछ मास्क के बारे में…

  • बीनाटोन मास्कफोन: हांगकांग बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बीनाटोन का फेस मास्क दिखने में रेगुलर मास्क की तरह है। मास्क में N-95 फिल्टर्स लगे हैं। ये प्रदूषण से से बचाते हैं। इसमें माइक्रोफोन और इयरबड्स भी मिलेंगे, जिससे कॉल अटेंड कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इसमें 13 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। मास्क से एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा। इसे ऐप से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर पाएंगे। इसकी कीमत करीब 3,700 रुपए होगी।
  • रेजर स्मार्ट मास्क: अमेरिकी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी रेजर ने स्मार्ट मास्क कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसे प्रोजेक्ट हेजल नाम दिया है। ये N-95 क्लास फेस मास्क है। इसे वेंटिलेशन फंक्शन के साथ डिजाइन किया है। इसमें इंटरनल लाइट दी है जो अंधेरा होने पर ऑटोमैटिक ऑन हो जाती है। इससे मास्क ट्रांसपेरेंट हो जाता है और बोलने पर लोग आपका चेहरा देख सकते हैं। इसमें लो-लाइट मोड, इनबिल्ट माइक और एम्पलीफायर भी दिया है।
  • एयरपॉप एक्टिव प्लस: इस फैशनेबल मास्क में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें एक सेंसर लगाया गया है। ये आपकी सांस, पॉल्यूशन लेवल, एयर क्वालिटी को ट्रैक करता है। मास्क फोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाता है। ये सभी चीजों की डिटेल आपके फोन पर भेजता है। कंपनी का कहना है कि ये एथलीटों की सांस लेने में मदद करता है। इसकी बिक्री फरवरी से शुरू होगी। बिना सेंसर वाले मास्क की कीमत करीब 4000 रुपए और सेंसर वाले मास्क की कीमत करीब 14500 रुपए होगी।
  • LG प्यूरीकेयर मास्क: कंपनी ने इस मास्क को सितंबर 2020 में पेश किया था। अब इसे लॉन्च कर दिया है। इसमें पार्टेबल एयर प्यूरिफायर में सेंसर मिलेंगे। इसमें H13 HEPA फिल्टर्स और दो फैन लगाए हैं। ये इलेक्ट्रिक मास्क एयर लीकेज को काफी कम कर देता है। इसे घंटों पहने रखने पर भी यूजर को परेशानी नहीं होगी। मास्क में 820mAh की बैटरी दी है। ये लो मोड पर 8 घंटे और हाई मोड पर 2 घंटे चलती है। मास्क में UV-LED मिलेगी। जो जर्म्स को खत्म करने में सक्षम है। इसकी कीमत करीब 11,000 रुपए है।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version