Toll Plaza News: नेशनल हाईवे पर अब और महंगा हो जाएगा सफर, पहली अप्रैल से बढ़ रहे टोल रेट

कानपुर -प्रयागराज के बीच बड़ौरी और कटोघन टोल पर फिलहाल टैक्स नहीं बढ़ेगा। एक अप्रैल से बाकी सभी टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची चस्पा कर दी जाएंगी। कानपुर शहर से सात टोल प्लाजा जुड़े हैं ।

कानपुर। फास्टैग की अनिवार्यता के बाद अब जल्द ही हाईवे पर सफर और महंगा होने ववाला है। चार व उससे अधिक पहिया वाले वाहनों को एक अप्रैल से बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना होगा। एनएचएआइ अपने सभी टोल प्लाजा में टैक्स बढ़ाएगा। नई कीमतें एक अप्रैल को टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी जाएंगी। हालांकि, कानपुर-प्रयागराज के बीच पडऩे वाले दो टोल बड़ौरी व कटोधन टोल पर टैक्स नहीं बढ़ेगा।

वर्ष 2008 में हर टोल प्लाजा में टैक्स बढ़ाने का प्रविधान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने किया था। इसके बाद से हर वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स बढ़ाया जाता है। इसी के तहत कानपुर के आसपास के टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन सवारों को एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाया जाना है। इसके लिए प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ने मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजी है। परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज के बीच सिक्सलेन का काम चल रहा है। इस वजह से वाहन सवारों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फतेहपुर में बड़ौरी और कटोघन टोल में वर्ष 2018-19 के तय रेट पर ही टैक्स लिया जा रहा है। नवंबर तक सिक्सलेन का काम पूरा होने के बाद नई कीमतें लागू होंगी।

कानपुर से जुड़े हैं यह टोल

बाराजोड़, अनंतराम, उकासा, खन्ना, अलियापुर, बड़ौरी, कटोघन।

बड़ौरी टोल पर लग रहा जाम

बड़ौरी टोल पर कभी-कभी सेंसर ठीक तरीके से काम नहीं करता है। इस वजह से कर्मचारी मशीन को कार के पास लाकर फास्टैग को स्कैन करते हैं। ऐसे में जाम लगता है। इसको लेकर विवेक कुमार रस्तोगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को ट्वीट कर शिकायत की है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version