महिला ने दिया घोड़े के बच्चे को जन्म‚ मेडिकल साइंस ने कही ये बात….

दुनिया: नाइजीरिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने घोड़े के बच्चे को जन्म दिया है। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा मानकर चल रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने घोड़े के स्पर्म से खुद को गर्भ धारण किया था। हालाकी मेडिकल साइंस यह बात बिल्कुल भी मानने के लिए तैयार नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार कोई भी महिला किसी भी जानवर के बच्चे को जन्म नहीं दे सकती है।

नाइजीरिया के न्यूज़पेपर डेली पोस्ट के अनुसार यह घटना ओल्ड स्पाले बेनिन रोड पर स्थित चर्च के पास घटी। अखबार का दावा है कि चर्च में प्रार्थना चल रही थी कि इसी दौरान प्रार्थना कर रही एक गर्भवति महिला को डिलीवरी पेन होने लगा। लोगों ने उसे सहारा देकर चर्च में ही लिटा दिया। कुछ देर बाद महिला ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया जो देखने में बिल्कुल घोड़े की तरह लग रहा था।

हालांकि अखबार ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह बच्चा जिंदा था या मरा हुआ था। अखबार ने महिला का नाम भी नहीं बताया है। घटना के लोगों का हुजूम चर्च तरफ दौड़ पड़ा। वही दूसरी ओर मेडिकल साइंस इस पूरी घटना को बकवास करार दे रहा है। मेडिकल साइंस के मुताबिक कोई भी इंसान किसी जानवर के बच्चे को जन्म नहीं दे सकता है। जहां तक बात है इस घटना की तो यह पूरी तरह से एक मनगढ़ंत कहानी है।

कुछ लोग यह भी संभावना जता रहे हैं कि महिला ने चमत्कार की बात करने के लिए ही पूरे घटनाक्रम को इस तरह रचा हो कि लोग उसे सच मान ले। दुनिया भर के चर्च चमत्कार में यकीन करते हैं और लोगों के सामने कई बार इसके प्रदर्शन के दावे भी करते आए हैं। यह घटना एक षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती है।साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version